सम्मानित कार्यकर्ताओं के बल पर सुभासपा देश में परचम लहराया रही

MAHARSHI TIMES
0

ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा(बलिया)। सुभासपा का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को बलिया के नगरा स्थित शहबान इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित की गयी । समारोह के दौरान  सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने दावा किया है कि उनकी पार्टी ने विधान परिषद (एमएलसी) की एक सीट के लिए 70 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उन्होंने कहा- इसके बजाय एक सामान्य कार्यकर्ता बिच्छी लाल राजभर को एमएलसी बनाया। यह बात उन्होंने रविवार को बलिया के नगरा स्थित शहबान इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह के दौरान कही।

डॉ. राजभर ने बताया पार्टी को एमएलसी की एक सीट मिली थी, जिसके लिए एक व्यक्ति 70 करोड़ रुपये देने को तैयार था। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें स्वयं एमएलसी बनने का सुझाव दिया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद छोटे जन या किसी रिश्तेदार को बनाने का सुझाव भी उन्होंने अस्वीकार कर दिया। तीन दिनों के चिंतन और पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं की स्थिति का आकलन करने के बाद, डॉ. राजभर ने यह निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि यह उन विरोधियों को जवाब है जो ओम प्रकाश राजभर पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाते हैं। उन्होंने 2012 के टिकट का उदाहरण देते हुए इंजीनियर प्रवीण प्रकाश का भी जिक्र किया और पूछा कि उन्होंने कितना पैसा दिया था। डॉ. राजभर के अनुसार, 70 करोड़ रुपये ठुकराकर एक आम कार्यकर्ता को एमएलसी बनाने का उद्देश्य समाज में एक संदेश देना था।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर बोलते हुए, अरविंद राजभर ने कहा कि उनके विरोधी उन्हें "बनारसी" कहकर यह आरोप लगा रहे थे कि वे चुनाव लड़कर भाग जाएंगे। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि आने वाले समय में वह ऐसा कार्य करेंगे कि जीतने वाला भाग जाएगा और अरविंद राजभर जनता के साथ खड़ा रहेगा।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top