लल्लन बागी बलिया
बलिया॥ रसड़ा - नागरिकों, कर्मचारियों, अधिकारियों, संविदाकर्मियों समेत सभी जनमानस की जरूरी आर्थिक, सामाजिक एवं विभिन्न प्रकार की सहायता हेतु कार्य करने वाली नेशनल सेल्फ केयर टीम अपने पहला सहयोग की तरफ पूरी संकल्पित एवं पारदर्शी भावना से एेतिहासिक कदम बढाते हुए सदस्यों के 50-50 रूपये के सहयोग से संस्थान के मृत सदस्य के परिवार के खाते में अब तक लगभग 4.50 लाख रूपये भेज कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा अग्रसर है। रविवार को बलिया प्रवास के दौरान यह जानकारी देते हुए एनएससीटी के प्रांतीय सचिव सन्नी सिंह ने बताया कि संस्था के संस्थापक विवेकानंद के निर्देशन में एनएससीटी का पहला सहयोग गाजीपुर जनपद के सैदपुर निवासी स्व. आशुतोष गिरी की पत्नी को देने की दिशा में विगत 1 दिसम्बर 2025 से जारी है। जिसमे बलिया सहित पूरे प्रदेश के एनएसटी सदस्य सीधे नामिनी के खाते में 50-50 का सहयोग देकर मानवीय संवेदना की मिशाल कायम करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। प्रांतीय सचिव ने बताया कि टीम का पूर्ण प्रयास रहेगा कि मृतक परिवार के खाते में कम से कम 11 लाख रूपये भेज कर एक मिशाल पेश किया जाय। उन्होंने बताया कि बलिया के जिलाध्यक्ष उमेश कुमार राम, जिलामंत्री महिमा पांडेय, जिला आईटी सेल प्रभारी सबीहा नूर अंसारी, जिला उपाध्यक्ष रानी पांडेय, जिला मंत्री उत्तम कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार, जिला प्रवक्ता अमृत कुमार सिंह के नेतृत्व बलिया जनपद से इस पहले सहयोग में एेतिहासिक भागीदारी रहेगी।
