हत्या के प्रयत्न करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो चाकू/छुरी बरामद ।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

चितबड़ागांव बलिया। थाना स्थानीय पर वादी द्वारा थाना स्थानीय पर एक प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया गया कि पुरानी रंजिश को लेकर मेरे परिवारीजनों को प्रतिवादीगण द्वारा गाली देते हुए जान से मारने की नियत से लाठी-डण्डा व चाकू से मारा-पीटा गया, उन लोगो को काफी चोटें आयी है व जान से मारने की धमकी भी दिया गया है, तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मु0अ0सं0  मु0अ0सं0- 217/2025 धारा 191(2),191(3), 109, 115(2), 352, 351(3) BNS थाना चितबड़ागांव बलिया में अभियोग पंजीकृत किया गया था । इसी क्रम में दिनांक 13.12.2025 को थानाध्यक्ष श्री दिनेश पाठक मय हमराह टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र, पेण्डिंग विवेचना, तलाश वांछित व रोकथाम जुर्म जरायम अपराध व अपराधियो पर प्रभावी निरोधात्मक कार्यावाही तलाश वांछित अभियुक्त में क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखविर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण *1. शहवान उर्फ बटवा पुत्र हामिद 2. हामिद पुत्र महाजन निवासीगण मानपुर थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया* को उनके घर से गिरफ्तार किया गया तथा अभि0गण की हस्वनिशादेही पर घटना में प्रयुक्त 02 अदद छुरी चाकू को बरामद किया गया । उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top