प्रेमी ने प्रेमिका के ननिहाल में खाया जहर , हुई मौत।

MAHARSHI TIMES
0

         बाइट अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला 

लल्लन बाग़ी 

रसडा़ (बलिया) थाना- कोतवाली क्षेत्र के अमहर उत्तर पट्टी सरया गांव में मंगलवार को प्रेम प्रसंग के एक मामले में 22 वर्षीय युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक अपनी प्रेमिका के ननिहाल पहुंचा था और उसे अपने साथ ले जाने की जिद कर रहा था। प्रेमिका और उसके परिजनों द्वारा इनकार करने पर उसने यह कदम उठाया।

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर वर्मा रसड़ा और नगरा थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने देर शाम तक प्रेमिका के परिजनों से पूछताछ की और घटना की सच्चाई का पता लगाने में जुटी रही।

मृतक की पहचान नगरा थाना क्षेत्र के चचया गांव निवासी वीरेंद्र राम के पुत्र अभय कुमार के रूप में हुई है। अभय का प्रेम प्रसंग अपने ही पड़ोस की एक युवती से चल रहा था। युवक की हरकतों से परेशान होकर युवती के परिजनों ने उसे रसड़ा क्षेत्र के अमहर उत्तर पट्टी सरया स्थित उसके ननिहाल भेज दिया था।मंगलवार सुबह अभय बाइक से प्रेमिका के ननिहाल पहुंचा। उसने प्रेमिका को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। प्रेमिका और उसके ननिहाल वालों ने उसकी बात मानने से इनकार कर दिया और उसे वहां से चले जाने को कहा।

प्रेम में विफल होते देख अभय ने प्रेमिका के ननिहाल में ही जहर खा लिया और अचेत हो गया। बेहोशी की हालत में उसे तत्काल रसड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल बलिया रेफर कर दिया। परिजन उसे मऊ ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top