मोबाइल प्राप्त होने पर मोबाइल स्वामियों द्वारा बलिया पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए दिया गया धन्यवाद ।
महर्षि टाइम्स
गड़वार बलिया। थाना स्थानीय के अलग-अलग स्थानों पर खोये/गुमशुदा हुए मोबाईलों जिस सम्बन्ध में आवेदकों द्वारा अपने अपने मोबाइलों की गुमशुदगी CEIR पोर्टल पर दर्ज कराया गया था । जिसके क्रम में आज दिनांक 10.12.2025 को थाना गड़वार पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर रन कराये गये गुमशुदा मोबाईलों को थाना क्षेत्र/जनपद के भिन्न भिन्न स्थानों से कुल 10 अदद मोबाईल (कुल कीमत लगभग 135000/-) बरामद कर पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया गया ।
