एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय पशु आरोग्य शिविर में 294 पशुओं का उपचार

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

चिलकहर (बलिया) पशु पालन विभाग द्वारा ब्लॉक चिलकहर अन्तर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर में पं0 दीन दयाल उपाध्याय ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन स्वतंत्रता सेनानी स्व विश्व नाथ चौबे के द्वार स्थित शिव मंदिर पर किया गया जिसमें 294 पशुओं का नि:शुल्क टीकाकरण एवं उपचार किया गया।

 पशु आरोग्य शिविर में डॉ अर्पित त्यागी पशु चिकित्साधिकारी चिलकहर, डा0 राहुल यादव पशुधन प्रसार अधिकारी ,डॉ मनोज कुमार सिंह पशु धन प्रसार अधिकारी अरूण सिंह फार्मासिस् धनन्जय सिंह सुनील कुमार सिंह द्वारा गोपालपुर पचहुआ नत्थोपुर चिन्तामणिपुर रघुनाथपुर से आये 294 जानवरों का नि:शुल्क दवा एवं टीकाकरण किया गया। शिविर का शुभारंभ पशु पालक घनश्याम चौबे एवं प्रधान प्रतिनिधि बिंदेश्वरी पांडे द्वारा संयुक्त रूप से गो पूजन एवं फीता काटकर किया गया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top