शीतलहर मे ठंड से बचाव के लिए चेयरमैन ने जलवाया अलाव लोगों को मिली राहत।

MAHARSHI TIMES
0

 ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा(बलिया)। कड़ाके की ठंड और कोहरे के प्रकोप के बीच, नगर पंचायत प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की है। शुक्रवार शाम 6 बजे, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उमाशंकर राम के नेतृत्व में यह पहल शुरू की गई।

अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बताया कि पहले चरण में प्राचीन दुर्गा मंदिर, बाजार के दुर्गा चौक, हनुमान चौक, काली मंदिर, जच्चा बच्चा केंद्र और रैन बसेरा जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाए गए।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शनिवार से सभी वार्डों के प्रमुख स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उमाशंकर राम ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और किसी भी वार्ड के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा।

इस अवसर पर सभासद राजेश पांडेय, कृष्ण कुमार कुशवाहा, भाजपा के मंडल महामंत्री संतोष कुमार पांडेय, पप्पू कुरैसी, राहुल राव, अमरेंद्र सोनी सहित कई बाजारवासी और नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top