ओमप्रकाश वर्मा
नगरा(बलिया)। डा. अम्बेडकर के के विचार व भगवान बुद्ध के सिद्धांतों का नगरा में लगे संगम से लोगों में नयी का संचार होगा। पूर्व आयकर आयुक्त सुवचन राम द्वारा स्थापित पिता इन्द्र देव राम व माता महादेवी के सभी अतिथियों द्वारा मुर्ति अनावरण के पश्चात उक्त विचार नगरा में पूर्व आयकर आयुक्त सुवचन राम द्वारा आयोजित माता पिता के मुर्ति अनावरण के दो दिवसीय कार्यक्रम के अवसर पर व्यक्त करते हुए नेपाल से आए मुख्य अतिथि डा. केशव मान शाक्य पूर्व केन्द्रीय मंत्री नेपाल सरकार ने व्यक्त किया। मुख्य अतिथि बाबा साहब पौत्र डा. भीमराव यशवन्त अम्बेडकर अध्यक्ष बुद्धिस्ट सोसाइटी आफ इण्डिया सुप्रीमो समता सैनिक दल बम्बई ने अपने उद्बोधन में संवैधानिक मुल्कों पर बाबा साहब के कर्तव्य निष्ठा पर गहनता से प्रकाश डाला। अति विशिष्ट अतिथि केशवानंद जी महाराज ने भय मुक्त जीवन की जीने की शैली मानवता मूलक समाज की विस्तृत व्याख्या की। अमेरिका कनाडा। स्विट्जरलैंड में संचालित क्रिया योग आश्रम अमेरिकी सत्यम योगी जी महाराज ने पूर्व आयुक्त ने आगमन कारी सभी अतिथियों का स्वागत करते आभार व्यक्त करते कहा कि आज 13 दिसम्बर का दिन हम सबके लिए अनुकरणीय है। कार्यक्रम में अन्तर्राष्ट्रीय विभुतियों में सुश्री संजना स्वामी मीरा माता, सुश्री क्रिस्टिना आदि रहे। इस मौके पर अनुभवी चिकित्सकों द्वारा नि: शुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान की गयी। रामनरेश बौद्ध के नेतृत्व में दो दिवसीय विभिन्न कार्यक्रम के आयोजन में आद्या शंकर यादव, उमाशंकर राम, बशिष्ठ भारती, संजय कुमार, एडवोकेट शफीक अहमद, पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, जूबैर अहमद आदि रहे।
