पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, द्वारा आर0डी0त्रिपाठी हाल पुलिस लाइन में जनपद के नोडल अधिकारी एंव मिशन शक्ति केन्द्र के प्रभारी /मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त कर्मियों के साथ की गयी मिशन शक्ति-05 की समीक्षा बैठक ।
महिला अधिकारों के जागरुकता के सम्बन्ध में ग्राम/वार्डो में मिशन शक्ति केन्द्र के सम्बन्ध में कार्यक्रम के आयोजन करने के दिये गये निर्देश ।
सरकार द्वारा चलाये गये मिशन शक्ति-5.0 के अन्तर्गत प्रचलित अभियान के दौरान महिला सम्बन्धी अपराधों में सघन पैरवी करके अभियुक्तों को दोषसिद्ध कराये जाने हेतु दिये गये निर्देश ।
मिशन शक्ति-5.0 में उत्कृष्ट कार्य हेतु महोदय द्वारा 01 उ0नि0 व 02 महिला कांस्टेबल को नगद पुरस्कार किया सम्मानित ।
महर्षि टाइम्स
बलिया । पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह के जनपद बलिया में आगमन पर सर्वप्रथम पुलिस लाइन बलिया में सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गयी, महोदय द्वारा सलामी गार्द का अभिवादन स्वीकार किया गया ।
तत्पश्चात डीआईजी द्वारा जनपद के सभी पुलिस अधीकारियों के साथ आर0डी0 त्रिपाठी हाल में उ0प्र0 सरकार द्वारा चलाये जा रहे “मिशन शक्ति-5.0” एवं जनपद में महिला अपराध की रोकथाम एवं महिला अधिकारों के जागरुकता के सम्बन्ध समीक्षा* बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । महिला सम्बन्धित अपराध की रोकथाम व तत्काल सशक्त कार्यवाही की जाय एवं इनसे सम्बन्धित लम्बित विवेचनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण कर मा0 न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को जल्द-जल्द से सजा दिलाने के लिए भी निर्देशित किया गया । डीआईजी महोदय द्वारा जनपद में चलाये जा रहे मिशन शक्ति 5.0 के तहत चलाये जा रहे अभियान में सभी प्रभारियों से 1. महिला हेल्प डेस्क प्रार्थना पत्र रजिस्टर 2. काउंसलिंग रजिस्टर 3. एण्टी रोमियो स्क्वॉड रजिस्टर 4. महिला बीट रजिस्टर 5. निरीक्षण पुस्तिका 6. प्रथम सूचना रिपोर्ट रजिस्टर 7. निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर 8. फीडबैक/फॉलोअप रजिस्टर के बारे पुछताछ एवं फीडबैक लेकर इनमें और सुधार हेतु अन्य आवश्यक दिशा निर्देश किया गया । महोदय द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु उ0नि0 राम कुमार यादव थाना नगरा व महिला सिपाही सुषमा यादव थाना नगरा व महिला सिपाही मांसी कुमारी सिकन्दर पुर को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
बैठक में महोदय द्वारा जनपद में माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने एवं थानों व कार्यालयों में अपनी समस्या लेकर आये जनता के प्रति अच्छा व्यवहार किये जाने हेतु निर्देशित करते हुये जनता के प्रार्थना पत्र का समय से निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये गये तथा जनपद के समस्त थानों एवं कार्यालयों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।
समीक्षा बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर व अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास, व जनपद के सभी थाना प्रभारी निरीक्षक, शाखा प्रभारी तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।



