पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व चन्द्रदीप सिंह का पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न

MAHARSHI TIMES
0

लल्लन बाग़ी 

रसड़ा (बलिया) रसड़ा ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. चंद्रदीप सिंह की 12 वीं पुण्यतिथि शनिवार को छितौनी स्थित उनके पैतृक निवास स्थान पर मनाया गया जिसमें रसड़ा क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं प्रमुख समाज सेवियों सहित विशिष्ट जनों ने उनके विराट व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों का आत्मसात का आह्वान किया। सर्व प्रथम स्व. चंद्र दीप सिंह के पुत्र सतीश सिंह, सुभाष सिंह, धनंजय सिंह ने अतिथियों संग स्व. सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व सभा एवं संगोष्ठी का शुभारंभ किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्र दीप सिंह के जीवन के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि वे आजीवन शोषण करने वाले के प्रति विरोध शोषण रहित समाज की संकल्पना के लिए संघर्षरत रहे। उन्होंने अपने कर्म व आचरण से उच्च आदर्श एवं प्रतिमान को स्थापित किया। आज जरूरत है कि चंद्र दीप सिंह के संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर हमे समता मूलक समाज का सृजन करें। श्रद्धांजलि सभा में विधायक उमाशंकर सिंह के अनूज रमेश सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रभाकर राव, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बाल्मिकी त्रिपाठी,  सुनील सिंह, इंद्रजीत सिंह, इनल सिंह, रमाकांत सिंह,  अरबाज पुरुषोत्तम यादव अभिषेक सिंह उर्फ रिशु आदि सैकड़ों विशिष्ट जन व सोशल मिडिया प्रिन्ट मिडिया के लोग शामिल रहे। सभी के प्रति आभार पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह ने व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top