ठंड में असहाय गरीब व दिव्यांग जनों का कंबल पाकर चेहरे खिले

MAHARSHI TIMES
0

समाजसेवी ने 100 से अधिक कंबल प्रदान कर किया नेक कार्य, सराहना 

 ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा, बलिया  ब्लॉक के ताड़ी बड गांव में सोमवार को समाजसेवी प्रणव सिंह उर्फ सनी सिंह ने 100 से अधिक गरीब, असहाय और दिव्यांग लोगों को कंबल वितरित किए। यह वितरण विश्व दिव्यांग दिवस समारोह के बैनर तले सुबह ग्यारह बजे किया गया। कड़ाके की ठंड के बीच कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। बढ़ती सर्दी से बचाव के लिए यह पहल की गई।इस अवसर पर समाजसेवी प्रणव सिंह ने बताया कि सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे गए हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों और असहायों की मदद करना ही मानव जीवन को सार्थक बनाता है। सर्दी के मौसम में गर्म कपड़े वितरित करना सच्ची मानव सेवा है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आता है।प्रणव सिंह अपने सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं। इस कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान अभिषेक सिंह गोलू, सर्वजीत सिंह, रमेश सिंह, योगेंद्र नाथ सिंह, गोवर्धन गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, रवि प्रकाश त्रिपाठी, कन्हैया सिंह, अनिल सिंह, उदय प्रताप और सुगडु चौबे सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top