जलभराव और झाड़ियों से परेशान ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बैरिया बलिया ।कोटवां में सोमवार को स्थानीय समाजसेवियों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत की सड़कों की मरम्मत की मांग की है। पंचायत क्षेत्र की सड़कों पर उगी घास और झाड़ियों से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बरसात के कारण सड़कों पर जगह-जगह पानी जमा हो गया है। आने वाले नवरात्रि पर्व में श्रद्धालुओं को रानीगंज बाजार में दुर्गा पंडालों तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। समाजसेवियों ने ग्राम पंचायत में तत्काल सफाई अभियान चलाने की मांग की है। उन्होंने रास्तों से झाड़ियां हटाने और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने पर जोर दिया है। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की मांग भी की गई है। ज्ञापन देने वालों में संतोष सिंह, मनीष गोस्वामी, पीयूष सिंह, शैलेष गोस्वामी, कुंदन सिंह, आनंद वर्मा और विशाल गिरी सहित अन्य लोग मौजूद थे। स्थानीय निवासियों ने इस पहल का समर्थन करते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top