दीक्षांत समारोह से पूर्व विद्यालयों में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता आयोजित

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह (प्रस्तावित तिथि 7 अक्टूबर, 2025) से पूर्व समाजकार्य विभाग द्वारा गोद लिए गए पंचायतों के प्राथमिक, माध्यमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में निदेशक शैक्षणिक और विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा मिश्रा के निर्देशन में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में जीरा बस्ती, देवकली, बसंतपुर, भरतपुरा एवं धरहरा के प्राथमिक, माध्यमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने नृत्य के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता, सामाजिक सद्भाव, पर्यावरण गीत, एवं सांस्कृतिक धरोहर से जुड़े गीत प्रस्तुत किए, जिन्होंने सभी को भावविभोर कर दिया।

प्रतियोगिता के संबंध में कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक संवेदनशीलता एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।

कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. रूबी, डॉ. स्मिता तिवारी एवं समाजकार्य विभाग के विद्यार्थियों की सक्रिय भूमिका रही। विजेता प्रतिभागियों को दीक्षांत समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top