संवाददाता / हिमांशु दुबे
बलिया । बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के शीतल दवनी गांव में जितिया पर्व के दिन एक दुखद घटना सामने आई। पोखरे में नहाते समय 12 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवम यादव पुत्र नन्हक यादव नगरी बलिया के रूप में हुई। शिवम अपनी मां के साथ ननिहाल शीतल दवनी आया हुआ था। शनिवार की शाम को यह घटना हुई। ग्रामीणों के अनुसार बच्चा करीब डेढ़ घंटे तक पानी में डूबा रहा। इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा उसकी खोजबीन की गई। पानी से निकालने के बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव और परिवार में शोक की लहर है।
