जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए बीएसएफ जवान को श्रद्धांजलि

MAHARSHI TIMES
0


संवाददाता / हिमांशु दुबे 

बलिया । बांसडीह क्षेत्र के नारायनपुर गांव में सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीएसएफ के शहीद जवान बिजेंद्र बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। बिजेंद्र बहादुर सिंह 2017 में जम्मू-कश्मीर के अररिया सेक्टर में पाकिस्तानी आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। उनकी प्रतिमा पर स्थानीय लोगों ने पुष्प अर्पित किए। एनसीसी कैडेट और स्कूली बच्चों ने मार्च पास्ट के साथ सलामी देकर शहीद को सम्मान दिया। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सैनिकों के बलिदान से ही भारत सुरक्षित है। विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने शहीद बिजेंद्र को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान ने सैनिकों के त्याग और तपस्या को याद किया। समाजवादी पार्टी के नेता नीरज सिंह गुड्डू ने कहा कि शहीद के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज हित में काम करना चाहिए। कार्यक्रम में बबुआ सिंह, अशोक सिंह, संदीप सिंह सैंडी, अरुण सिंह, हरेंद्र गिरी, आलोक सिंह, जेपी सिंह, धर्मेंद्र सिंह और अनूप सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top