आवश्यक सूचना- नीलामी , नीलामी ,थाना चितबड़ागांव में वाहनों की होगी नीलामी ।

MAHARSHI TIMES
0




29 सितम्बर को थाना चितबड़ागांव में होगी नीलामी ।

दो पहिया / चार पहिया वाहनों की होगी नीलामी, में करें प्रतिभाग ।

महर्षि टाइम्स जितेन्द्र सिंह 

चितबड़ागांव बलिया। सूचित किया जाता है कि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन क्लीन” के तहत थाना चितबड़ागांव बलिया में विगत वर्षों से लावारिश हालत में थाने पर दाखिल दो पहिया / चार पहिया वाहनों की नीलामी हेतु नियमानुसार कार्यवाही करते हुए न्यायालय से आदेश प्राप्त किया जा चुका है । आदेश के क्रम में कमेटी गठित की गयी है एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना स्थानीय पर 12 लावारिश  वाहनों की नीलामी हेतु दिनांक 29.09.2025 की तिथि नियत की गयी है । दिनांक 29.09.2025 को समय 12.00 बजे थाना चितबड़ागांव गांव बलिया में सभी अधिकारीगण की उपस्थिति में निलामी की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी । आप सभी स्वेच्छा से उक्त निलामी में प्रतिभाग कर सकते हैं । बलिया पुलिस द्वारा आप सभी से आग्रह किया जाता है कि उक्त निलामी के संबंध में सोशल मीडिया के साथ ही जुड़े हुए वाट्स ऐप ग्रुप के माध्यम से शेयर करते हुए अन्य सभी लोगो को भी अवगत कराएं जिससे उक्त नीलामी में अधिक से अधिक लोग प्रतिभाग कर सकें ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top