पं० दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर बृहद रोजगार मेला, 945 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

चितबड़ागांव बलिया । पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक, अनुसंधान एवं आरोग्य केंद्र, महरेव, चितबड़ागांव बलिया परिसर में रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 25 नामी कम्पनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कुल 1875 युवाओं ने पंजीकरण कराया। चयन प्रक्रिया के बाद 945 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया।

अपने संबोधन में पूर्व सांसद श्री मस्त ने कहा कि “पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने सदैव अन्त्योदय यानी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने का संकल्प लिया था। आज का यह रोजगार मेला उनकी उसी भावना का जीवंत उदाहरण है, जो युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। रोजगार से युवा सशक्त होंगे और समाज प्रगति की ओर अग्रसर होगा।”

इस अवसर पर पूर्व मंत्री नारद राय, जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार गुप्ता, धर्मात्मा नंद गुप्ता, वंश नारायण राय, अजय जी, मोती चंद गुप्ता, संघ के जिला कार्यवाह राम प्रताप सिंह, राजू सिंह, धीरेन्द्र तिवारी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं और स्थानीय लोगों ने आयोजन की सराहना की। आयोजकों ने इसे युवाओं के भविष्य संवारने की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top