सोनवानी और दुबहर में बिजली कटौती से जनमानस में परेशानी।

MAHARSHI TIMES
0

33 केवी लाइन की मरम्मत के लिए शुक्रवार की दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बंद

संवाददाता / हिमांशु दुबे

 (बलिया) बलिया के विद्युत उपकेंद्र सोनवानी और दुबहर क्षेत्र में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। दुबहर और सोनवानी उपकेंद्र के उप खंड अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 33 हजार वोल्ट लाइन पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक क्षेत्र के सभी गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि रोजाना 10-12 घंटे की बिजली कटौती होती है। समाजसेवी सुभाष मिश्र ने कहा कि बिजली आने-जाने का कोई निश्चित समय नहीं है। विनय पांडेय ने व्यवस्था को लचर बताया। सोनवानी निवासी अनिल सिंह ने बिजली बिल में अनियमितता का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बिजली बिल का संशोधन और लाइनों की मरम्मत जरूरी है। लोगों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही से वे परेशान हैं।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top