समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान के तहत बलिया में प्रबुद्धजनों ने छात्रों से किया संवाद

MAHARSHI TIMES
0





समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश@2047 अभियान के विजन डॉक्यूमेंट हेतु सुझाव एवं जन जागरूकता के लिए  कृषकों, छात्र-छात्राओं, अध्यापकों ने रखें अपने विचार

महर्षि टाइम्स 

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के जे0पी0 सभागार में शुक्रवार को "समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश @2047" अभियान के अंतर्गत एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के प्रबुद्धजनों, शिक्षाविदों, प्राध्यापकों एवं छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबुद्धजन अरविन्द कुमार सिंह (आईएएस) द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए शिक्षा और कड़ी मेहनत के महत्व पर बल दिया। किस प्रकार 2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है, इस पर प्रबुद्ध जन, शिक्षाविदों एवं विद्यार्थियों ने अपने विचार और अनुभव साझा किये। इस अवसर पर डी. के. सिंह, सेवानिवृत्त डीएफओ, अरविंद कुमार सिंह, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, डाॅ. संजीत कुमार सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रेमनारायण सिंह द्वारा अपने विचार रखे गए। बलिया जनपद में उद्योग का विकास, अवस्थापना सुविधाओं, यातायात सुविधाओं का विकास, प्रदेश में विशेषीकृत विश्वविद्यालय जैसे अध्यापक प्रशिक्षण को समर्पित, शिशु विकास अध्ययन को समर्पित विश्वविद्यालय बनाये जायें, स्वयं सहायता समूहों को लीज पर जमीन उपलब्ध कराया जाये आदि सुझाव सामने आये।

अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि बलिया जनपद हमेशा बौद्धिक रूप से समृद्ध रहा है, जिसके प्रमाण स्वरूप ये विभूतियाँ यहाँ उपस्थित हैं, जो बलिया की ही माटी की उपज हैं। जरूरत सिर्फ सही दिशा में सार्थक प्रयत्न करने की है। युवाओं को सही रास्ता दिखाने की, प्रेरित करने की जरूरत है। युवा ही देश का भविष्य हैं, उन्हें अपनी पूरी क्षमता के साथ व्यक्तिगत विकास के साथ देश के विकास के लिए प्राण-पण से समर्पित प्रयत्न करने होंगे। कार्यक्रम में विकसित उत्तर प्रदेश की विजन डाॅक्यूमेंट्री भी दिखाई गई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश भी प्रसारित किया गया। 

प्रोफेसर प्रेम नारायण सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही किसी भी जिले और राष्ट्र का भविष्य होते हैं। उन्होंने बलिया के सभी कॉलेजों में इंटर्नशिप कार्यक्रमों को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया और छात्रों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा समग्र शिक्षा अभियान, एस्ट्रोनॉमी लैब स्थापना एवं आपरेशन कार्यकलापों से संबंधित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई साथ ही माध्यमिक शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जिले में हुए कार्यों से बच्चों को अवगत कराया अधिकारियों ने बताया कि इन पहलों का उद्देश्य छात्रों को वैज्ञानिक सोच, व्यावहारिक ज्ञान एवं समग्र विकास की ओर अग्रसर करना है। छात्रों ने भी इस अवसर पर प्रबुद्धजनों से सीधे संवाद कर अपने सवाल रखे और भविष्य को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस आयोजन का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को 2047 तक विकसित राज्य बनाने की दिशा में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. प्रमोद शंकर पाण्डेय, स्वागत डाॅ. पुष्पा मिश्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. प्रियंका सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, डीडीओ आनंद कुमार, सीटीओ आनंद दूबे एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top