शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन देवी मंदिरों में रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

MAHARSHI TIMES
0

ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा(बलिया) अश्वनी मास शुक्ल शारदीय नवरात्र के पहले दिन सोमवार को क्षेत्र के देवी मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से लेकर शाम तक जय माता दी के जयकारे की गूंज उठी. नवरात्रि को देखते हुए केला, सेव, कन आदि सामग्रियों के दाम पहले से बढ़ गए. स्थानीय नगर पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर जगत जननी मां जगदंबा की पूजा अर्चना के लिए प्रातःकाल से ही उमड़ पड़ी. श्रद्धालु जन पूजा अर्चना कर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया. जय मां दुर्गा, हर हर महादेव के जयकारों से क्षेत्र देवी भक्ति मय हो गया. भक्तजन अपने-अपने घरों में कलश स्थापित कर विधि विधान से श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना किया. विभिन्न घरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया.

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top