ओमप्रकाश वर्मा
नगरा बलिया सार्वजनिक रामलीला समिति द्वारा सोमवार को शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण से शुरू हुई यह शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों और चौक-चौराहों से होते हुए रामलीला स्थल तक पहुंची।
शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और माता सीता के जीवन प्रसंगों पर आधारित झांकियां प्रमुख आकर्षण रहीं। मार्ग में श्रद्धालुओं ने फूल वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम, निर्भय प्रकाश, रामायण ठाकुर शाशि प्रकाश, अचल पांडे सुदर्शन यादव सत्येंद्र आलोक शुक्ला जयप्रकाश जयसवाल गुप्ता हरेराम, सुनिल गुप्ता, उदय वर्मा, गुन्ना, समेत कई गणमान्य लोग, सभासद और नगरवासी उपस्थित थे। समिति के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। पूरे क्षेत्र में "जयम श्रीराम" के उद्घोष के साथ भक्तिमय माहौल बना रहा।
