महर्षि टाइम्स
बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब असलहाधारी बदमाशों ने सरकारी अंग्रेज़ी शराब से लदी पिकअप गाड़ी को लूट लिया। घटना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से सटे लालगंज रोड पर हुई। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। बैरिया और दोकटी थाने की पुलिस रातभर छापेमारी करती रही। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने गाड़ी का पीछा कर उसे जबरन रोक लिया। असलहे के बल पर चालक और मजदूरों को उतारकर बदमाश पिकअप समेत शराब लेकर फरार हो गए। अनुज्ञापी रबी भूषण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
