महर्षि टाइम्स जितेन्द्र सिंह
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के द्वारा थाना गड़वार में नवनिर्मित थाना गेट का फीता काटकर उद्घाटन किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा सम्पूर्ण थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए कार्यालय परिसर का भ्रमण करते हुए सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ ही महोदय द्वारा इस मौके पर सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को आम जनमानस में शान्ति एवं सुरक्षा के दृष्टिगत तत्परता के साथ ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया गया । उद्घाटन के अवसर पर थाना परिसर में उपस्थित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं आम जनमानस से भी वार्ता कर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं थानाक्षेत्र में शांति बनाये रखने के लिये संवाद किया गया । इस कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्याम कान्त व प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सुधीर सिंह, पी.आर.ओ. पुलिस अधीक्षक रत्नेश कुमार दुबे एवं थानाध्यक्ष गड़वार राजेश बहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।





