ओमप्रकाश वर्मा
नगरा(बलिया) विश्व हिन्दू परिषद की जिला बैठक तेजस पैलेस, नगरा में आयोजित की गई. बैठक में मुख्य अतिथि वंशराज जी प्रांत धर्माचार्य प्रचार प्रमुख रहे. बैठक का मुख्य उद्देश्य हिन्दू धर्म संस्कृति को सुरक्षित रखना, लव-जिहाद और धर्म परिवर्तन रोकने के साथ ही आगामी कार्यक्रम और संगठन विस्तार पर चर्चा रहा. बैठक में विस्तार के क्रम में पन्दह प्रखंड अध्यक्ष विजय जी, जिला विशेष सम्पर्क प्रमुख दीपक सिंह जी, जिला सेवा प्रमुख सुजित सिंह जी, जिला संस्कार प्रमुख हिमांशु यादव और जिला सेवा प्रमुख संदीप यादव को बनाया गया. बैठक में सभी प्रखंडों के पदाधिकारियों/ कार्यकर्ताओं के साथ जिला एवं विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में दीपक गुप्ता, अरविंद मिश्रा,सरोज देवी, दुर्गेश पांडेय, रामनिवास शर्मा, प्रतीक राय, अभिनंदन सिंह, सोनू गुप्ता, विजय शर्मा आदि रहे.
