खेत में गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हादसा
संवाददाता / हिमांशु दुबे
हल्दी, बलिया । थाना क्षेत्र अन्तर्गत बेलहरी क्षेत्र पंचायत के मुड़ाडीह गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बुधवार शाम साढ़े सात बजे 16 वर्षीय आशीष पासवान शौच के लिए खेत में गया था। वहां पहले से गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वह घायल हो गया। परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखा गया है। आशीष तीन भाइयों में सबसे छोटा था। इससे पहले उसके मझले भाई की मौत बिच्छू के काटने से हुई थी। स्थानीय लोगों ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भरसौंता मनीष सिंह,ग्राम प्रधान मुड़ाडीह संतोष पासवान पूर्व ग्राम प्रधान सुल्तानपुर राजन राम,आदि सहित ऋखदेव सिंह,संतोष पाण्डेय आदि का आरोप है कि सोनवानी विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों की लापरवाही से यह हादसा हुआ। इससे पहले हल्दी चट्टी की एक गुमटी में करंट लगने से बहादुरपुर निवासी अभिषेक कुमार की भी मौत हो चुकी है। इतनी घटनाओं के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लापरवाही से सबक नहीं ले रहे हैं। इस सम्बन्ध मे विद्युत विभाग सोनवानी के जेई प्रद्युम्न यादव ने कहा कि विद्युत तार जर्जर हो गए हैं।बदलने के लिए विभाग को पत्रक दिया गया है।
