अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी लखनऊ के एजी में प्रथम स्थान हासिल करने पर अभिषेक सम्मानित

MAHARSHI TIMES
0

ओमप्रकाश  वर्मा 

नगरा। बलिया थाना क्षेत्र के डूमाडाड़ गांव निवासी अभिषेक यादव को एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी लखनऊ में एग्रीकल्चर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्मानित किया।

डॉ. हरिपाल यादव के बेटे अभिषेक यादव ने एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी में एग्रीकल्चर में पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र सहित जिले का नाम रोशन किया है।

यूनिवर्सिटी के 23 वे दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अभिषेक को सम्मानित किया।

बधाई देने वालों में डॉ. सन्तोष राम, जगन्नाथ पात्रा, अशोक गुप्ता, मनोज सिंह, अनिल यादव आदि रहे।

अभिषेक यादव ने कहा कि अभी बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से एमटेक कर रहा हूं। आगे पीएचडी करनी है।

शोध के माध्यम से नवाचार से जुड़ना है। अकादमिक क्षेत्र में बेहतर कुछ कर सकूं, यही मेरा लक्ष्य है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top