दीक्षांत समारोह से पूर्व विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

MAHARSHI TIMES
0



महर्षि टाइम्स 

बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह (प्रस्तावित तिथि 7 अक्टूबर, 2025) से पूर्व समाज कार्य विभाग द्वारा गोद लिए गए पंचायतों के प्राथमिक, माध्यमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में निदेशक शैक्षणिक और विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा मिश्रा के निर्देशन में चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जीरा बस्ती, देवकली, बसंतपुर, भरतपुरा एवं धरहरा के प्राथमिक, माध्यमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, राष्ट्रप्रेम, मेरा परिवार, मेरा प्रिय पशु,  तथा सामाजिक सद्भाव जैसे विषयों पर अपनी चित्रकारी प्रस्तुत की, जिसने सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के संबंध में कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हैं तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. रूबी, डॉ. स्मिता तिवारी एवं समाजकार्य विभाग के विद्यार्थियों की सक्रिय भूमिका रही। विजेता प्रतिभागियों को दीक्षांत समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top