ज्वलनशील पदार्थ से युवक की हत्या में महिला सहित चार गिरफ्तार

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

 बांसडीह बलिया। थाना बांसडीह पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरे नाती के मो0 पर दुर्गेश कुमार पाण्डेय पुत्र बीरबहादुर पाण्डेय निवासी बरियारपुर थाना बांसडीह बलिया द्वारा फोन करके पेवन का ढाला ग्राम खेवसड़ में बुलाया, और लोगों के साथ मिलकर मार-पीट/गाली  गलौज किया तथा ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया गया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया, इस तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 211/2025 धारा 115(2),352,124(1),3(5) बीएनएस पंजीकृत कर अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु टीमे लगा दी गयी थी, कि दौराने विवेचना दिनांक 10.09.2025 को मजरूब की ईलाज के दौरान मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुयी। जिस पर मु0अ0सं0 211/25 में धारा 61(2)/105 बीएनएस बढोत्तरी कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु तलाश व दविश दी जा रही थी । 
इसी क्रम में आज दिनांक–11.09.2025 को थाना बांसडीह पुलिस टीम के प्र0नि0  राकेश कुमार उपाध्याय मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन एवं मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि मुखविर की सूचना पर अभियुक्तगण 1.दुर्गेश कुमार पाण्डेय पुत्र वीर बहादुर पाण्डेय उम्र 24 वर्ष, 2.संगीता पाण्डेय पुत्री वीर बहादुर पाण्डेय उम्र 19 वर्ष निवासीगण बरियारपुर थाना बांसडीह जनपद बलिया 3.दुर्गेश उपाध्याय उर्फ गोलू पुत्र श्रीराम उपाध्याय उम्र 20 वर्ष निवासी विशुनपुरा थाना मनियर जनपद बलिया* को अभियुक्त दुर्गेश कुमार पाण्डेय के घर से समय 05.45 बजे तथा अभियुक्त 4.संतोष यादव पुत्र चांदमुनी यादव निवासी ग्राम सुल्तानपुर टोलापुर बाजार थाना बांसडीह जनपद बलिया को अभियुक्त के घर ग्राम सुल्तानपुर से समय 06.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया है । 
पूछताछ विवरणः-
अभियुक्त दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने जुर्म स्वीकार करते बताया कि मेरी बहन संगीता को राजकुमार तिवारी आये दिन परेशान करता रहता था मैने मेरी बहन ने उसे कई बार समझाने का प्रयास किये परन्तु वह नही माना जिसके कारण उपरोक्त घटना बहन संगीता,मेरा दोस्त संतोष यादव और दुर्गेश उपाध्याय और मैने मिलकर किये है । 

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top