शताब्दी वर्ष में आरएसएस की तैयारी समन्वय बैठक सम्पन्न

MAHARSHI TIMES
0

 


ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा(बलिया) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) इस वर्ष विजयदशमी पर अपने 100 वर्ष पूरे कर रहा है। इस अवसर पर नगरा में एक निजी मैरेज हॉल में संघ और अनुषांगिक संगठनों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। संघ के गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश जी ने भारत माता और डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया।

अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि विजयदशमी के मौके पर संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर उत्सव का आयोजन किया जाना है, जिसकी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बैठक में शताब्दी वर्ष को ध्यान में रखते हुए कार्य विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर सदस्यों का मार्गदर्शन किया। प्रांत प्रचारक ने बताया कि शताब्दी वर्ष के दौरान सभी जिलों, मंडलों और खंडों में भव्य पथ संचलन का आयोजन होगा। पथ संचलन में शामिल होने के लिए सभी लोग गणवेश तैयार कर ले।कार्यक्रमों की श्रृंखला में घर-घर संपर्क, हिंदू सम्मेलन, नागरिक गोष्ठी और सामाजिक सद्भाव के कार्यक्रम शामिल हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य देश राष्ट्रवाद का अलख जगाना और संघ के हिंदुत्व संबंधी विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा हर मंडल में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारी में सभी लोग जुट जाएं।बैठक में विभाग प्रचारक अंबेश जी, जिला प्रचारक अनुपम जी, जिला कार्यवाहक सतीश जी, जिला प्रचार प्रमुख आलोक जी, खंड कार्यवाह बृजेश पाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने प्रांत प्रचारक रमेश जी को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया।

पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति देवा भाई, विहिप जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह चंदेल, उमाशंकर सैनी, पृथ्वीपाल सिंह, फतेह बहादुर सिंह, धर्मराज सिंह विक्की, कृष्ण कुमार कुशवाहा, संतोष कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top