गाड़ी पर लदे 20 घरेलू गैस सिलेंडर चोरों ने किया पार

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

चितबड़ागांव बलिया । थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महरेई अंतर्गत संजय भारत गैस एजेंसी के गोदाम को गुरुवार की देर रात चोरों ने अपना निशाना बना डाला। चोरों ने बड़ी ही सफाई से गाड़ी पर लदे 20 घरेलू गैस सिलेंडर पार कर दिए और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।सुबह घटना की जानकारी होते ही गोदाम कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि चोर पहले से गोदाम की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे और मौका पाकर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। चोरी की यह पूरी घटना गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।सिलेंडरों की चोरी से जहां एजेंसी संचालक को भारी नुकसान हुआ है, वहीं उपभोक्ताओं को भी गैस की आपूर्ति में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग यह सवाल उठाते दिखे कि इतने बड़े पैमाने पर सिलेंडर चोरी कर चोर आखिर बिना पकड़े कैसे निकल गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।संचालक द्वारा स्थानीय थाने पर तहरीर दिया है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top