महर्षि टाइम्स
चितबड़ागांव बलिया । नगर पंचायत के कलावती मैरेज हॉल में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी चितबड़ागांव मंडल की बैठक सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी एवं चेयरमैन अमरजीत सिंह ने संयुक्त रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।बैठक में आगामी पंचायत चुनाव, स्नातक एम.एल.सी. चुनाव, सेवा पखवाड़ा एवं फेफना विधानसभा खेल महोत्सव को लेकर व्यापक चर्चा की गई। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनता तक पार्टी की नीतियों को पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा बल संगठन है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और जनता की सेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता ही हमें अन्य दलों से अलग करती है। संगठन को मजबूत करना ही आने वाले चुनावों में सफलता की कुंजी है।बैठक में चितबड़ागांव चेयरमैन अमरजीत सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुमन सिंह, मंडल अध्यक्ष मोतीचंद गुप्ता, विधानसभा संयोजक सर्वानंद तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंजनी राय, प्रधान मुनीब राजभर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भूआल सिंह, हरेंद्र सिंह, अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज राम, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष शशिकला तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष परमानंद पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेमनाथ सिंह, मंडल महामंत्री अमित मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से बैठक को संगठन की मजबूती और सेवा भाव से जुड़ी बड़ी पहल बताया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फेफना विधानसभा को विकास एवं सेवा में अग्रणी बनाने का संकल्प भी लिया। साथ ही गाज़ीपुर कांड में भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता स्व. सीताराम उपाध्याय के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त करते हुए मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई

