सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार ने की। यह प्रशिक्षण सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AEROs) के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें उन्हें निर्वाचन से संबंधित विभिन्न तकनीकी व विधिक विषयों पर जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को निर्वाचन नामावलियों से संबंधित विधिक प्रावधान, बीएलओ ऐप के प्रयोग, ईआरओ नेट/आईटी की गतिविधियाँ, तथा उनके दायित्व एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित करने में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इसलिए उन्हें तकनीकी और कानूनी जानकारियों से पूर्ण रूप से सुसज्जित किया जाना आवश्यक है।

प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागियों की एक मूल्यांकन परीक्षा भी आयोजित की जाएगी, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्होंने प्रशिक्षण की जानकारी को कितनी गंभीरता से आत्मसात किया है। प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से नामित विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण दिया और प्रतिभागियों के प्रश्नों का उत्तर भी दिया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top