लल्लन बाग़ी
रसड़ा (बलिया) अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज रसड़ा में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय परिवार ने प्रबंध समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं बूके देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. कमलेश यादव ने
प्रबंध समिति के नव निर्वाचित प्रबंधक सैय्यद मुजतबा हुसैन, अध्यक्ष श्याम कुमार गुप्त, उपाध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी, उप प्रबंधक छविराज प्रसाद, कोषाध्यक्ष विनय कुमार सहित अन्य पदाधकारियों एवं सदस्यों को सम्मानित किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंधक मुजतबा हुसैन ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ शैक्षिक गतिविधियों को और बेहतर बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। इस अवसर पर समिति के सदस्य मतलूब अहमद, कृष्णमोहन तिवारी, वीरेंद्र कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, इश्तियाक अहमद, अतुल कुमार गुप्ता, हृदयकांत तिवारी आदि मौजूद रहे ।

