बाइट क्षेत्राधिकारी बैरिया
शैलेश सिंह
बैरिया, बलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के चांददियर चौकी अंतर्गत आज तड़के एक ढाबे पर पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गई। घटना सुबह लगभग 4:30 बजे की है जब कुछ अज्ञात युवक दिवाकर सिंह के ढाबे पर पहुंचे और खाना लेने के बाद भुगतान को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।
आरोप है कि विवाद के दौरान हमलावरों ने मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की। गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया।
आवेदक दिवाकर सिंह द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और अन्य आवश्यक विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है।
