हमारा विद्यालय- हमारा स्वभिमान के तहत दिलाई गई सैकड़ों बच्चों को संकल्प

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया । सोमवार को राष्ट्रीय शैक्षिक संघ (उ0प्र0) के तत्वावधान में शिक्षा क्षेत्र रसड़ा अंतर्गत बी0आर0सी0 पकवाईनार पर "हमारा विद्यालय-हमारा स्वभिमान" का बृहद आयोजन किया गया । कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चों ने अपनी पढ़ाई और विद्यालय का नाम रौशन करने हेतु संकल्प लिया ।

कार्यक्रम में क्षेत्र के पीएस प्रधानपुर, भेलाइ नं0 -1, रसड़ा नं0-4, लहुराडीह चौ0 बस्ती ,  रजमलपुर उर्फ नवापुरा नं0-2 तथा कम्पोजिट मठिया आदि सहित लगभग आधे दर्जन विद्यालययों के बच्चों ने सैकडों की संख्या में भाग लिया । कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, महामंत्री सन्तोष गुप्ता , संगठनमन्त्री ललन सिंह तथा उपाध्यक्ष द्वय राजू शर्मा और संजीव रंजन आदि के कुशल नेतृत्व में आहुति किया गया था जिसमें विभिन्न विद्यालयों के भृगुनाथ सिंह , मनोज सिंह , अंचल कुमार पाल , सुनील सिंह ,  रीता देवी , सुमन यादव , कुमारी पुष्पांजलि , रजिया खातून मंजीत कुमार तथा माधुरी यादव आदि प्रमुख रूप से शिक्षा के उत्थान, विद्यालय की स्वभिमान और देश की शान के संदर्भ में उपस्थित बच्चों को सम्बोधित करते हुऐ अपने-अपने विचार रखे ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top