सामाजिक व राजनीतिक अधिकारों के प्रति जागरूक हो मछुवारा समाज : संजय निषाद

MAHARSHI TIMES
0

लल्लन बाग़ी 

रसड़ा (बलिया) निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद ने कहा है कि मछुआरा समाज को विकास की मुख्य धारा से जुड़ने के लिए सामाजिक व राजनीतिक अधिकारों के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। इसके लिए शिक्षित बनने के साथ ही संगठित रहने की अति आवश्यकता है। रसड़ा के एक मैरेज हाल में सोमवार की शाम निषाद पार्टी द्वारा आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उक्त बाते कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े पात्र लोगों तक पहुंचे इसके लिए सरकार लोगों को जागरूक कर रही है। उन्होंने मछुवारा समाज के लोगों का आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि वह अपने खोई हुई सामाजिक एवं राजनीतिक हिस्सेदारी को प्राप्त करने के लिए संगठित हों। उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में जिलाध्यक्ष बलिया शिवनारायण निषाद, मऊ जिलाध्यक्ष बृजमोहन निषाद, राजन निषाद, ओमप्रकाश, देवेंद्र, मंटू, राधेश्याम आदि ने भी संबोधित किया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top