महर्षि टाइम्स
बलिया । थाना नरही पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को मिली सफलता । निरीक्षक विनय कुमार राय क्षेत्र 01 सदर व आबकारी निरीक्षक संदीप यादव क्षेत्र 3 बांसडीह मय हमराह आबकारी का0 बबलु कुमार, आबकारी का0 अतुल सिंह अवैध शराब की बिक्री परिवहन एवं रोकथाम के संबन्ध में कोरण्टाडीह चौकी के पास में भ्रमणशील थे कि जरिए मुखबीर सूचना मिली कि चौकी कोरण्टाडीह से भरौली की तरफ कुछ दूर पर सड़क के बाये किनारे पर एक ट्रक संदिग्ध अवस्था में खड़ी है जिसमें अवैध शराब है जिसको बिहार ले जाने के फिराक में है इस सूचना से चौकी प्रभारी कोरण्टाडीह को अवगत कराया गया तत्पश्चात चौकी प्रभारी उ0नि0 धनन्जय कुमार सिंह मय हमराह हे0का0 दीपक कुमार, का0 शुभेन्द्र को साथ लेकर मौके पर पहुँचे, जहाँ पर 01 संदिग्ध ट्रक खड़ा है जिसके आस पास चेक किया गया तो कोई व्यक्ति दिखाई नही दिया ट्रक के अन्दर चेक किया गया ड्राइवर वाली सीट के आगे 01 मोबाईल फोन बरामद हुआ एवं ट्रक के पीछे ढाले को चेक किया गया तो उसमें कतरन की बोरियों से शराब की पेटीयां ढकी हुयी थी बोरियों के दबाव से कुछ बोतले पेटी से बाहर निकल गयी थी मौके पर खड़ी ट्रक टाटा रजि0 नं0 HR 38 T 9937 को बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं ट्रक से ब्लू स्ट्रोक 180 ML - 07 पेटी प्रत्येक पेटी में 48 बोतल एवं 600 बोतल बिना पेटी के कुल - 936 बोतल, ब्लूस्ट्रोक 375 ML - 06 पेटी प्रत्येक पेटी में 24 बोतल एवं 105 बोतल बिना पेटी के कुल- 249 बोतल, मेगडोवेल नं01 ब्राण्ड 180 ML- 08 पेटी प्रत्येक पेटी में 48 बोतल एवं 480 बोतल बिना पेटी के कुल- 864 बोतल, मेगडोवेल नं0 1 ब्राण्ड 375 ML- 43 बोतल, इम्पिरियल स्टाईल 180 ML- 2 पेटी प्रत्येक पेटी में 48 बोतल एवं 370 बोतल बिना पेटी के कुल- 466 बोतल अंग्रेजी शराब कुल- 517.38 लीटर एवं 46 बोरी कतरन बरामद किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 212/2025 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम बनाम ट्रक नं0 HR 38 T 9937 का चालक नाम पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
