फाइल फोटो मृतक धर्मेन्द्र
महर्षि टाइम्स
बलिया बैरिया। थानाक्षेत्र अन्तर्गत नगर पंचायत के रकबा टोला में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां 30 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार गुप्त ने सोमवार की देर रात अपने घर की सीढ़ी की रेलिंग में साड़ी का फंदा लगाकर दी जान। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने धर्मेंद्र को फंदे से उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बैरिया चौकी प्रभारी एस के सोनकर और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया ज़िला अस्पताल भेजा। बैरिया एसएचओ मूलचंद चौरसिया ने बताया कि , मृतक के पिता ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा शराब का आदी हो गया था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों के अनुसार धर्मेंद्र मिलनसार और सरल स्वभाव का व्यक्ति था। वह अपने पिता का हाथ बंटाता था और आज्ञाकारी पुत्र था। उसकी अचानक आत्महत्या से लोग हैरान हैं।

