22 सितंबर से शुरू होगा 10 दिवसीय आयोजन।
ओमप्रकाश वर्मा
नगरा(बलिया) स्थानीय सार्वजनिक रामलीला समिति के तत्वाधान में जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में रामलीला महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है. मंगलवार को भूमि पूजन के साथ हनुमान जी का ध्वजा स्थापित किया गया. शारदीय नवरात्र के अवसर पर 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलने वाले इस 10 दिवसीय रामलीला का आयोजन किया जाएगा. वैदिक विद्वान पंडित संतोष कुमार द्विवेदी के सानिध्य में पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ. समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, महामंत्री डॉक्टर शशि प्रकाश कुशवाहा और कोषाअध्यक्ष सुनील गुप्ता ने चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम के साथ विधि विधान से पूजन किया. कार्यक्रम में गौरी, गणेश, वरुण और नवग्रह देवताओं का पूजन किया गया. भूमि पूजन के दौरान हर हर महादेव, जय सियाराम, जय हनुमान और जय बजरंगबली के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय में हो गया. समिति के अध्यक्ष ने बताया कि मंच निर्माण दर्शक दीर्घा और वीआईपी लाउज का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है. कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, भाजपा के जिला महामंत्री आलोक शुक्ला, प्रो. समरजीत बहादुर सिंह, डॉक्टर डीएन प्रसाद, रामायण ठाकुर, हरे राम गुप्ता, राजेश पांडे, अमरेंद्र सोनी, सभासद मुंशी यादव, कृष्ण कुमार कुशवाहा, संतोष कुमार पांडे, कृष्ण पाल यादव, क्रांति यादव, आकाश चौरसिया, राहुल ठाकुर, रियांशु जायसवाल, मनु मद्धेशिया सहित समिति के सभी पदाधिकारी सदस्य एवं कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.

