विहिप ने दिया अवर अभियंता के विरुद्ध सांकेतिक धरना

MAHARSHI TIMES
0

एसडीओ द्वारा कार्रवाई के आश्वासन पर धरना स्थगित 

रिपोर्ट ओमप्रकाश वर्मा 

 नगरा बलिया  विद्युत उपकेन्द्र के अवर अभियंता के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जेई विद्युत उपभोक्ताओं के साथ बदसलूकी कर रहे हैं और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

विहिप जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह चंदेल ने कहा कि अवर अभियंता सरकार को बदनाम करने के लिए लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और विहिप कार्यकर्ताओं के साथ जेई का व्यवहार उचित नहीं है। भाजपा से जुड़े लोगों की बिजली बकाया बिल दिखाकर काट दी जा रही है।धरने के दौरान पहुंचे उप खंड अधिकारी ने कार्यकर्ताओं की शिकायतों को सुना। उन्होंने बताया कि इस मामले में अधीक्षण अभियंता बलिया से बात हुई है। जेई पर लगे आरोपों की जांच चल रही है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विहिप जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यह सिर्फ सांकेतिक प्रदर्शन है। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो विहिप बड़ा आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में अरविंद मिश्र, दीपक कुमार, शशि जायसवाल, रणधीर प्रसाद, विद्या सागर सिंह, अनूप वर्मा, तेज बहादुर सिंह, सतीश सोनी और सन्नी सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top