जिला पोषण एवं अभिसरण समिति की बैठक संपन्न, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

MAHARSHI TIMES
0


महर्षि टाइम्स 

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण एवं अभिसरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की वर्तमान स्थिति, संचालन की गुणवत्ता, पोषण वितरण और आवश्यक सुधारों पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पंचायत भवनों एवं निजी भवनों में आंगनबाड़ी केंद्र ना संचालित हो, इसका ध्यान रखें अगर किसी कारणवश ऐसे भवनों में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं, उनकी लिखित जानकारी दी जाए। जिससे उन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जमीन उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने ड्राई राशन के समय से वितरण पर भी विशेष बल दिया। मुरलीछपरा क्षेत्र में कई आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। सीडीपीओ ने बताया कि वहां के बाबू द्वारा बाधा उत्पन्न की जा रही है, जिससे कार्यकत्रियों का आना मुश्किल हो गया है। इस पर डीएम ने संबंधित बाबू को वहां से हटाने और नियमित रूप से अनुपस्थित रहने वाली कार्यकत्रियों की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी सीडीपीओ बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दें, ताकि हर बच्चे को समुचित पोषण उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का शत प्रतिशत सत्यापन कर यह जांचने को कहा गया कि जहां कहीं भी आंगनबाड़ी केंद्रों में कोई कार्य जैसे कहीं रंग रोगन करना हुआ, जमीन टूटी, प्लास्टर खराब, या दीवारों, सीढ़ियां एवं शौचालय टूटा हुआ है, तो उसकी भी मरम्मत कराई जा सके। साथ ही सीडीपीओ अपने-अपने क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों में यदि कोई भी कमी हैं, तो उसकी सूची बनाकर संबंधित बीडीओ को सौंपें। बीडीओ के माध्यम से जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाएगी। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, डीडीओ आनंद कुमार एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top