ओमप्रकाश वर्मा
नगरा(बलिया) विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजीव सिंह चन्देल के नेतृत्व में कार्यकर्ता अधीक्षण अभियन्ता बलिया से मिलकर नगरा में तैनात भ्रष्टाचार में लिप्त जेई के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्रक दिया गया. चेतावनी दिया गया कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो 16 सितम्बर से भ्रष्टाचार में लिप्त जेई के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा. इस मौके पर अजीत सिंह डिम्पू, रामनिवास शर्मा जी, शैलेन्द्र सिंह जी, अरविंद मिश्रा जी रत्नेश पांडे और पवन सिंह जी उपस्थित रहे.
