जिलाधिकारी ने ‘‘समर्थ उत्तर प्रदेश- विकसित उत्तर प्रदेश@2047’’ के जागरूकता अभियान के आयोजन के सम्बंध में की बैठक

MAHARSHI TIMES
0

12 एवं 13 सितम्बर को ‘‘समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश@2047’’ अभियान अन्तर्गत प्रबुद्धजनों के साथ राज्य के विकास के रोडमैप पर की जायेगी चर्चा, लिया जायेगा फीडबैक

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी सम्बंधित अधिकारियों के दायित्व निर्धारित करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

महर्षि टाइम्स 

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को ‘‘समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश@2047’’ प्रस्तावित अभियान की जनजागरूकता एवं 05 सितम्बर, 2025 से 05 अक्टूबर, 2025 तक लोगो के विजन डॉक्यूमेंट हेतु सुझाव लिए जाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के सम्बंध में सभी सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी तथा सभी सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समर्थ उत्तर प्रदेश- विकसित उत्तर प्रदेश@2047 अभियान की जनजागरूकता के लिए जनपद हेतु नामित प्रबुद्धजनों के द्वारा दिनांक 12 एवं 13 सितम्बर को जनपद में प्रवास करते हुए छात्र, शिक्षक, व्यवसायी, उद्यमी, कृषक, स्वयं सेवी संगठन, श्रमिक संगठन, मीडिया, आमजनमानस एवं अन्य लक्षित समूहों को विगत 08 वर्षों में प्रदेश की विकास यात्रा के सम्बंध में अवगत कराते हुए उनके द्वारा राज्य के विकास हेतु रोडमैप पर चर्चा की जायेगी तथा फीडबैक भी प्राप्त किया जायेगा। जनपद स्थित के छात्रों व शिक्षाविदो से संवाद और उद्यमियों एवं बुद्धजीवियों से संवाद किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने  अधिकारियों को उक्त कार्यक्रमों के सफल आयोजन एवं कार्यक्रम को सम्पन्न कराये जाने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने विकास खण्ड व ग्राम पंचायत स्तर पर गोष्ठियों का आयोजन कर जनमानस का अधिक से अधिक फीडबैक लिए जाने हेतु जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया हैउन्होंने अभियान की जन जागरूकता हेतु जनपद, तहसील, विकास खण्ड पर फीडबैक हेतु क्यूआर कोड अंकित होर्डिंगे लगाये जाने, प्रिंट, इलेक्ट्रानिक मीडिया, रेडियो एवं सोशल मीडिया में कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट को प्रबुद्धजनों के जनपद भ्रमण के दौरान विभिन्न लक्षित समूहों से संवाद हेतु गंगा बहुद्देशीय सभागार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थायें करने के लिए कहा है।

उल्लेख्यनीय है कि मा0 प्रधानमंत्री जी के समावेशी विकास, तकनीकी नवाचार, शतत् प्रगति पर आधारित विकसित भारत@ 2047 की दूरदर्शी पहल को साकार किए जाने हेतु उत्तर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। इस मिशन में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए एक समृद्ध, समान और वैश्विक स्तर पर सम्मानित राज्य का निर्माण किया जाना है। इस मिशन को दिशा प्रदान करने एवं पथ प्रदर्शन हेतु 03 थीम-अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति और जीवन शक्ति एवं 12 सेक्टरों पर ध्यान केन्द्रित करते हुए एक विजन डाक्यूमेंट बनाया जाना प्रस्तावित है। विजन डॉक्यूमेंट के निर्माण की दिशा में ‘‘समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश@2047’’ अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, डीडीओ आनंद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा, एडीएम अनिल कुमार गुप्ता एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top