सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विज्ञान मेला एवं सम्मान समारोह का आयोजन

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स                                     

बलिया। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से आज दिनांक 10 सितम्बर दिन बुधवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विज्ञान मेला में विज्ञान प्रश्नमंच एवं प्रदर्श का कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

इस शुभ अवसर पर मंच पर उपस्थित विद्यालय के आदरणीय प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार मिश्र, श्री मणिराम मिश्र (प्रबंधक)  एवं मुख्य अतिथि डाॅ0 लाल विजय सिंह (विभागाध्यक्ष) क़ृषि संकाय जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय श्री दुर्गेश सिंह पूर्व छात्र (पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग) जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के द्वारा  मां सरस्वती भारत माता और ओम् की प्रतिमा पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन करने से प्रारंभ हुआ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार मिश्रा के द्वारा मुख्य अतिथियों का परिचय किया गया।

आगंतुक महानुभाव को अंगवस्त्र, द्वारा स्वागत किया गया । इस कार्यक्रम में विज्ञान प्रश्न मंच एवं गणित प्रश्न मंच तथा विज्ञान प्रदर्शन का मॉडल एवं नवाचारित प्रदर्शन पर बच्चों ने अपना कौशल को प्रस्तुत किया।

शिशु वर्ग और बाल वर्ग विज्ञान प्रदर्शन एवं गणित प्रदर्शन में एवं प्रश्न मंच में प्रथम स्थान पाने वाले भैया बहनें   शिशु वर्ग में आस्था मौर्या ( कक्षा पंचम) की छात्रा विज्ञान प्रदर्श क़ृषि ,बाल वर्ग गणित प्रदर्श आर्यन (नवाचारित) प्रथम स्थान प्राप्त किया और सारांश  सिंह कक्षा सप्तम विज्ञान प्रर्दश नवाचारित प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को मुख्य अतिथि के द्वारा सभी भैया बहनों को विज्ञान खोज एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से मार्गदर्शन प्राप्त हुए।

उक्त कार्यक्रम के अध्यक्ष महोदय श्री मणिराम मिश्र जी ने बच्चों को जीवन में उन्नति प्राप्त करने एवं सदैव आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम का संचालन श्रवण प्रजापति और,आभार आचार्य  अंजनी पांडे जी के द्वारा आगंतुक महानुभावों, अभिभावक, आचार्य बंधु /भगिनी एवं कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र, आचार्यगण और अन्य महानुभाव उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top