जेएनसीयू के उप कुलसचिव विकास बने, परीक्षा नियंत्रक केएमसीएलयू लखनऊ

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के विकास उप कुलसचिव के पद से प्रोन्नत पाकर परीक्षा नियंत्रक, ख़्वाजा मोइनदिन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ  बन गए हैं। उपकुलसचिव  पद पर जे एन सी यू में 25 जून 2025 को ज्वॉइन किया था। इसके पूर्व चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में 2020 से सहायक कुलसचिव के रूप में कार्य किया।। मेरठ विश्वविद्यालय में ही 2023 में उपकुलसचिव के रूप में पदोन्नति प्राप्त की। विश्वविद्यालय सेवा से पहले 2013 से 2020 तक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, इलाहाबाद में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे हैं। चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय में  प्रवेश से संबंधित कार्यों का सुचारु  पूर्वक संपादन किया है। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में पदभार ग्रहण करते ही विश्वविद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेकर सफल कार्य किया । विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर प्रो. संजीत कुमार गुप्ता और कुल सचिव एस एल पाल ने  विकास के प्रोन्नत पर बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top