छात्राओं ने संभाली कमान,एक दिन के लिए बनीं एसपी और थाना प्रभारी

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स संवाददाता 

बलिया। जनपद में महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चल रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत मंगलवार को एक अनोखी पहल की गई। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जिले के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं को एक दिन के लिए क्षेत्राधिकारी (सीओ) और थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।इस क्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा तनु प्रकाश को एक दिन के लिए पुलिस अधीक्षक बलिया बनाया गया।  

इसी तरह जिले के विभिन्न थानों और सर्किलों में अन्य छात्राओं को सीओ और थाना प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी दी गई। इन छात्राओं ने भी जनसुनवाई कर लोगों की शिकायतें सुनीं और समाधान के निर्देश दिए।  पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ाना है, साथ ही उन्हें यह अनुभव कराना है कि प्रशासनिक जिम्मेदारियां किस प्रकार निभाई जाती हैं।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top