संवाददाता / हिमांशु दुबे
बलिया । सहतवार थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने मंगलवार सुबह गांव-गांव जाकर मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह उत्तर प्रदेश सरकार की पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। थानाध्यक्ष ने महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं से अवगत कराया। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत योजना शामिल हैं। महिला सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, पुलिस आपात सेवा-112, सीएम हेल्पलाइन-1076 और स्वास्थ्य सेवा-102 के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में महिला हिंसा रोकथाम, आर्थिक सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई। वन स्टॉप सेंटर और एंटी रोमियो स्क्वॉड जैसी पहलों के बारे में भी बताया गया। इन सभी प्रयासों के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य कर रही है।
