जे एन सी यू में बहुभाषावाद के दौर में हिन्दी पर व्याख्यान का आयोजन।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण और कुलसचिव एस एल पाल के मार्गदर्शन में दीक्षोत्सव सप्ताह के अंतर्गत शैक्षिक व्याख्यान का आयोजन किया गया। 'बहुभाषावाद के दौर में हिन्दी ' विषय   पर वक्तव्य देते हुए प्रो. जैनेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि व्यक्ति का चिंतन अपनी भाषा में ही बेहतर हो सकता है। सभी भाषाओं का सम्मान करते हुए हमें एक से अधिक भाषाओं का ज्ञान अवश्य रखना चाहिए।आज के दौर में हिंदी में रोजगार की बहुत संभावना है। मीडिया,सिनेमा एवं अनुवाद के क्षेत्र में रोजगार के बहुत अवसर है। हिन्दी भाषी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपनी मौलिक कल्पना को सृजनात्मकता में लाना होगा। हिन्दी भाषा और साहित्य की परंपरा समृद्ध रही है। हमारे साहित्यकार कई भाषाओं के महत्त्व को जानते थे इसलिए एक से अधिक भाषाएं सीखी और उसमें लेखन भी किया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण डॉ.प्रवीण नाथ यादव ,धन्यवाद ज्ञापन डॉ.अभिषेक मिश्र एवं कार्यक्रम का संचालन डॉ.संदीप यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ.प्रमोद शंकर पाण्डेय,डॉ.गुंजन कुमार, डॉ.शशिभूषण,डॉ.विजय शंकर पाण्डेय डॉ.नीरज कुमार सिंह  सहित अन्य प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top