बलिया के रेवती थाने में रिद्धि सिंह ने संभाली कमान
महर्षि टाइम्स संवाददाता / हिमांशु दुबे
बलिया । रेवती थाने में मंगलवार को एक अनूठी पहल देखने को मिली। मिशन शक्ति 5.0 के तहत मन:स्थली एजुकेशन सेंटर की छात्रा रिद्धि सिंह को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनाया गया। रिद्धि ने थानाध्यक्ष का पद संभालते ही अपना कार्यभार शुरू किया। उन्होंने थाने में आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं। फरियादियों के आवेदनों को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद उन्होंने समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही मातहत पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। एक दिवसीय थानाध्यक्ष रिद्धि सिंह ने कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत मिली है। उन्होंने कहा कि महिलाओं सहित सभी नागरिकों की शिकायतों की प्रभावी सुनवाई होनी चाहिए। समस्याओं का जल्द समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कानून व्यवस्था को बनाए रखने में सभी से सहयोग की अपील की।
