आचार्य ओम प्रकाश वर्मा
नगरा (बलिया) ब्लॉक में प्रधानमंत्री आवास के लिए लाभार्थियों का सत्यापन पूर्ण कर लिया गया है। अब तक 5055 लाभार्थियों का सत्यापन किया गया है।
इसके लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई थी लेकिन चेक करने में लगे कर्मियों ने दो दिन पहले ही सत्यापन पूरा कर लिया। नगरा ब्लॉक में 2978 लाभार्थियों ने सेल्फ सर्वे किया था। वहीं सचिव और अन्य कर्मचारियों ने 4887 लाभार्थियों का सर्वे किया था। सर्वे के बाद लाभार्थियों के सत्यापन के लिए 19 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
सेल्फ सर्वे करने वाले लाभार्थियों को ढूंढने में कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
पीएम आवास के लिए ग्राम पंचायतवार सत्यापन के अनुसार सबसे अधिक मलपहरसेनपुर में 281, ताड़ी बड़ागांव में 219, अतरौली करमौता में 128औराईकला में 172, बरेवा में 193, छितौनी में 110, खैरानिस्फी में 101, कसौंडर में 187, खरुआंव में 116, कोदई में 198, नरही में 145, निकासी में 136, परसिया रुपपुर में 102, सिसवारकला में 145, उसकर गजियापुर में 108 लाभार्थियों का सर्वे हुआ था।
